कौशाम्बी, जनवरी 3 -- अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद। सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे की एक महिला का आरोप है कि उसके मोबाइल में फोन करने वाले व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर फोन-पे एकाउंट से बीस हजार पार कर दिया। मोबाइल में मैसेज देख महिला के होश उड़ गए, पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है । सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के जीटी रोड निवासी गीता देवी पत्नी महेश चंद्र ने शनिवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि दो जनवरी की शाम सात बजे के करीब उसके मोबाइल में एक फोन आया। महिला का आरोप है कि काल करने वाले व्यक्ति ने बातचीत के दौरान उसके फोन-पे एकाउंट से पांच किस्तों में बीस हजार सात सौ पचास रुपए पार कर दिया। मोबाइल में मैसेज देखने के बाद गीता देवी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है, पीड़िता की शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.