फिरोजाबाद, जनवरी 9 -- शिकोहाबाद के सरकारी अस्पताल में प्रसूता के ऑपरेशन के नाम पर परिजनों से पांच हजार की सुविधा शुल्क की मांग की जा रही थी। इस बात को लेकर प्रसूता के परिजनों ने हंगामा कर दिया। प्रसूता के परिजनों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में खेड़ा मोहल्ला निवासी आकाश यादव की पत्नी अनु यादव ने ऑपरेशन द्वारा बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि वहां डॉक्टर और आशा द्वारा प्रसव कराए जाने के नाम पर परिजनों से पांच हजार रूपये मांगे और उसके बाद बच्चा देने की बात कही। जब महिला के देवर बंटी ने आशा से पांच हजार रुपए देने की बात पूछी तो आशा वहां से भागने लगी। इसी दौरान बंटी ने दौड़कर आशा को पकड़ लिया और उसे पड़कर महिला वार्ड में डॉक्टर के पास ले गया। लेकिन ऑपरेशन थिएटर में मौजूद डॉक्टर बाहर नहीं निकली। ...