फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- शिकोहाबाद। नगर के जिला संयुक्त चिकित्सालय में प्रसव पीड़िता का परिजनों से प्रसव के नाम पर अवैध वसूली किए जाने को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मामले की शिकायत की। सीएमएस के ऑफिस में भी एक महिला डॉक्टर, परिजनों में हॉट टॉक हुई। पीड़ित परिवार न आरोप था कि ऑपरेशन के नाम पर महिलाओं के परिवारजनों से छह-छह हजार रुपये अवैध रूप से वसूकी कि जा रही हैं। प्रसूताओं के परिजनों ने सीएमएस से मामले की शिकायत की है। सीएमएस ने मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया। जिला संयुक्त चिकित्सालय के महिला वार्ड में दो दिन पूर्व प्रसूता रेखा पत्नी बबलू निवासी सूरजपुर दुगमई तहसील सिरसागंज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके पति का आरोप है कि अस्पताल में महिला चिकित्सक डा. अनीता ने...