रांची, जुलाई 2 -- रांची। नयासराय ईंटा भट्ठा की रहने वाले एक विवाहिता के घर में जबरन घुसकर छेड़खानी की कोशिश की गई है। घटना 30 जून की है। इस संबंध में विवाहिता ने असलम के विरूद्ध विधानसभा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की शाम अपने घर पर अपने दो बच्चे और ननद के साथ थी। इसी दौरान आरोपी उनके मुख्य द्वार पर पहुंचा। चिल्लाते हुए दरवाजा में जोर से धक्का देकर घुस गया। इस दौरान आरोपी उनके साथ छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकत की। उनका कपड़ा फाड़ दिया। शोर मचाने के बाद आरोपी भाग निकला। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.