रांची, जनवरी 13 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के हुलहुंडू बीएड कॉलेज रोड निवासी अलबिना होरो के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत करीब चार लाख रुपए के जेवरात की चोरी कर ली। अलबिना होरो को घटना की जानकारी शुक्रवार को हुई, जिसके बाद अलबिना होरो ने तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अलबिना होरो ने पुलिस को बताया कि दस जनवरी की सुबह वह घर में ताला बंदकर काम करने के लिए चली गई। काम खत्म कर जब वह शाम में घर लौटी तो देखी कि घर के मुख्य द्वार में लगा ताला नहीं है और दरवाजा खुला हुआ है। भीतर जाने पर देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है। अलमीरा में रखे पांच सौ रुपए नगदी, चार सेट सोने के कान फूल, सोने की अंगूठी, चांदी का सिक्का, पायल, सोने का नलचन, बिंदिया समेत अन्य चीजें गायब हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...