संवाददाता, जुलाई 30 -- यूपी के बुलंदशहर में डॉक्टरों को भी चौंका देने वाला एक केस आया है। यहां एक महिला के गर्भ में नहीं बल्कि लिवर में भ्रूण पल रहा है। जानकार इसे चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र का दुलर्भतम केस बता रहे हैं। महिला की उम्र 30 साल है। पेट दर्द की शिकायत लेकर यह महिला जब डॉक्टरों के पास पहुंची और जांच हुई तो पता चला कि उसके लिवर में 12 हफ्ते का गर्भ पल रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह अपनी तरह का उत्तर प्रदेश का पहला मामला है। मिली जानकारी के अनुसार महिला एक गृहिणी हैं। उनके दो बच्चे पहले से हैं। पति, प्राइवेट जॉब करते हैं। पिछले दो महीने से महिला को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी। बताया जा रहा है कि महिला ने स्थानीय स्तर पर डॉक्टरों को दिखाया लेकिन दर्द की वजह साफ नहीं हो पाई। उधर महिला का दर्द बढ़ता ही जा रहा था। अंतत: एक डॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.