बिहारशरीफ, दिसम्बर 17 -- सिलाव, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी अनिल प्रसाद सिंह की पत्नी संगीता देवी ने 24 नवंबर को भूई बाजार स्थित एक साइबर कैफे से अंगूठा लगाकर आधार कार्ड पर पांच हजार रुपये निकाले थे। चार दिन बाद दोबारा रुपये निकालने गये तो कैफे संचालक ने कहा कि फिंगरप्रिंट नहीं आ रहा है। बैलेंस चेक करने पर पता चला कि 26 से 28 नवंबर के बीच उनके खाते से 28 हजार रुपये निकाल लिये गये हैं। इंडियन बैंक में शिकायत करने पर थाना जाने को कहा गया। थाना में बैंक जाने को कहा गया। उन्होंने बैंक व थाना में लिखित आवेदन दिया है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी तरह कुछ दिन पहले भुई बाजार निवासी विजय लाल गुप्ता के खाते से भी रुपये निकाले गये थे। उन्होंने राजगीर में बीज लेने के लिए फिंगरप्रिंट दिया था। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बता...