संभल, मार्च 6 -- असमोली थाना क्षेत्र के मढ़न गांव में घर के बरामदे में सो रही महिला के कानों से चोर कुंडल और बालियां खींचकर ले गए। जिससे महिला का कान लहूलुहान हो गया। चीख सुनकर परिजन व पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और चोरों का पीछा किया लेकिन चोर अंधेरा होने का फायदा उठाकर भाग गए। पीड़ित महिला के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के मढ़न गांव निवासी मोहम्मद मुजाहिर रजा ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि सोमवार रात को उसकी मां शहनाज घर के बरामदे में सो रही थी। रात में चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए और शहनाज के कानों से सोने की बालियां, एक जोड़ी कुंडल और सोने का पैंडिल खींच लिया। जब महिला ने शोर मचाया, तो चोर मौका पाकर भाग गए। शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घर में मौजूद परिवार के लोगों ने चोर को भागते देखा, तो लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.