सहारनपुर, जनवरी 2 -- एक महिला ने पड़ोस की ही महिला पर उसके कागजात का दुरुपयोग कर समूह लोन लेने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को मोहल्ला महादेव निवासी मनीषा पत्नी सोनू ने बताया कि पडोस में ही रहने वाली एक महिला ने उसके फोन से आधार कार्ड व पेन कार्ड के फोटो अपने फोन में ले लिए। जिनका दुरूपयोग कर महिला समूह से पचास हजार और चालीस-चालीस हजार कुल एक लाख़ तीस हजार के लोन करा लिए। उन्हें मामले का पता तब लगा जब बीते बुधवार को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी लोन की किश्त लेने उनके घर पहुंचे। बताया कि कर्मचारियों से ही उन्हें जानकारी मिली कि उक्त महिला द्वारा लोन लिए गए है। आरोप लगाया कि इसके बाद पीडिता के पति ने आरोपी महिला से पूछताछ की तो महिला उल्टा उन्हें ही छेड़छाड़ के मामले में फंसाने की धमकी दी। अतिरिक्त निरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.