संवाद सूत्र, दिसम्बर 28 -- बिहार के वैशाली जिले के थाना परिसर में एक महिला के साथ दारोगा द्वारा रील्स बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला मदरना पंचायत के एक गांव की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार रील्स बनाने वाली महिला प्रतिदिन वैशाली आती है। वह प्रखंड, अंचल, थाना सहित सभी कार्यालय का दिनभर चक्कर लगाती है फिर शाम ढलते ही वापस अपने घर चली जाती है। इसी क्रम में थाना परिसर में बैठे दारोगा एवं अन्य व्यक्ति के पास वह मोबाइल से वीडियो बनाने लगती है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो बनाते समय वह दारोगा को हाथ हिलाने को बोलती है। थाना परिसर में मौजूद दोनों दारोगा महिला के कहने पर हाथ भी हिलाते हैं। यह पूरा रील्स महिला के मोबाइल में कैद हो जाता है। इसके बाद महिला अपने सोशल मीडिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.