लखनऊ, अक्टूबर 8 -- भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का विवाद घर की चारदीवारी से निकलकर सोशल मीडिया से होते हुए अब सड़क पर आ चुका है। दो दिन पहले ज्योति सिंह अचानक पवन सिंह के घर पहुंचीं और रोते हुए कई आरोप लगाए। इंस्टाग्राम पर लाइव भी किया। इन आरोपों का बुधवार को पवन सिंह ने मीडिया के सामने आकर जवाब दिया है। भावुक होते हुए पवन सिंह ने कहा कि महिला के आंसू दिख जाते हैं लेकिन मर्द का दर्द किसी को नहीं दिखता। लखनऊ में एक निजी फार्म हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए पवन सिंह ने कहा कि जिस दिन ज्योति सिंह ने घर आकर ड्रामा किया, वह मैंने लाइव देखा। मैं पूरी रात गाड़ी में ही सोया। छोटे भाई धनंजय से कहा कि देख लेना मैडम को कोई दिक्कत न हो। धनंजय ही नीचे उन्हें छोड़ने गए। बिना नाम लिए भोजपुरी अभिनेता खेसारी यादव पर भी निशाना साधा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.