गाज़ियाबाद, दिसम्बर 15 -- मुरादनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला के अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। नगर की एक कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला परिवार सहित रहती है। महिला ने बताया कि एक व्यक्ति को कुछ पैसे उधार दिए थे। आरोप है कि आरोपी ने नशीला पदार्थ देकर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा। आरोपी ने महिला से डेढ़ लाख रुपए ले लिए। महिला ने यह बात अपने पति को बताई। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दिलशाद, फरमान और जावेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.