मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुशहरी थाना के बुधनगरा निवासी मीनू सहनी का पुत्र चीनी की गंभीर बीमारी से ग्रसित है। हर दिन उसे चार बार इंसुलिन पड़ता है और आठ बार चीनी जांच कराई जाती है। बीमारी में बहुत खर्च हो रहा है। इसके लिए मीनू ने अपने फेसबुक आईडी पर बेटे की बीमारी का ब्योरा बताकर लोगों से इलाज में सहयोग की अपील की थी। इससे कुछ मदद उसे मिल जा रही थी। 15 जनवरी को साइबर शातिरों ने उसका फेसबुक आईडी हैक कर लिया। वह परेशान होकर साइबर थाने पहुंची। उसकी शिकायत पर साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार के नेतृत्व में टीम ने प्रयास शुरू किया। रविवार को साइबर पुलिस ने उसके हैक हो चुके फेसबुक आईडी को रिकवर कर लिया। 15 दिन के इलाज के लिए साइबर थाने की पुलिस ने मीनू की आर्थिक मदद की। इस तरह उसके फेसबुक आईडी अब वापस मिलने के बाद आर्थिक मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.