फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 4 -- कायमगंज। शिवरईवरियार गांव में मंगलवार को एक महिला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर से छत से नीचे आकर गिरने से घायल हो गई। अब महिला की हालत में सुधार है। ग्रामीण छत से गुजरी बिजली लाइन से परेशान हैं। जनपद एटा के थाना अलीगंज के पड़ाव निवासी सरोजा क्षेत्र के शिवरईवरियार स्थित अपने मायके आई हुई थी। मंगलवार को वह घर की छत पर कपड़े सुखाने गई तभी वहां से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से नीचे गिर गई। धमाके और चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर दौड़े। महिला को बेहोशी की हालत में तुरंत सीएचसी लाया गया था। जहां उनकी हालत में सुधार है। उसके बाद परिजन घर ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें लगातार हादसों को दावत दे रही हैं, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.