मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में महिला की फावड़े से काटकर हत्या के मामले में एफटीसी कोर्ट ने पिता पुत्र व दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने प्रत्येक आरोपी पर 27 हजार 27 हजार का अर्थदंड लगाया है। एडीजीसी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी नवाब अली की पत्नी फरजना का कबूतर उड़ाने को तैय्यब से विवाद हो गया था। विवाद में उसकी पत्नी पर फावड़े से हमला किया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। इस मामले में तैय्यब पुत्र छंगा, मन्नू उर्फ छंगा पुत्र पप्पन, पप्पू उर्फ महबूब व सरताज पुत्रगण दिल्लो निवासीगण कुतुबपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। एडीजीसी ने बताया कि मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.