देवरिया, फरवरी 7 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। तरकुलवा थाना क्षेत्र के फरेंदहा गांव में भूमि विवाद में मारपीट के दौरान महिला की हत्या पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में एक पुरूष और चार महिलाएं शामिल हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। उधर मृतका के ससुर नरसिंह यादव की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उनका मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार चल रहा है। ऐतिहात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। गुरूवार की शाम को फरेंदहा गांव में हुई घटना ने रिश्ते को शर्मशार कर दिया। भूमि विवाद में कुछ लोगों ने रिश्ते की अपनी चचेरी बहू की जान ले ली। फरेंदहा निवासी नरसिंह यादव और उनके सगे भाई बाबूलाल यादव के घर के बीच 10 फुट लंबा रास्ता है। दोनों परिवारों आने-जाने के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। उक्त भूमि पर दोनों पक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.