नई दिल्ली, जनवरी 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। शालीमार बाग थाना इलाके में 10 जनवरी को प्रॉपर्टी डीलर पति की हत्या के मामले में गवाह रचना यादव की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में मुख्य आरोपी भरत यादव समेत तीन बदमाशों को बिहार के कटिहार से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, भरत यादव ने ही रचना यादव की हत्या की साजिश रची थी। वह पहले रचना के पति विजेंद्र यादव की हत्या में शामिल था और फरार चल रहा था। रचना को सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। स्पेशल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर रविंदर यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भारत यादव, निखिल और सुमित के रूप में हुई है। वर्ष 2023 में प्रॉपर्टी विवाद के चलते विजेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या हुई थी, जिसमें रचना मुख्य चश्मदीद गवाह थीं। उस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.