भागलपुर, फरवरी 7 -- शंकरपुर। थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में विवाहिता की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतका की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के देवघर निवासी मानो देवी ने बेटी प्रमिला देवी की हत्या का केस दर्ज कराया। मानो देवी ने बताया कि वह अपनी बेटी के ससुराल सोनवर्षा पंचायत वार्ड 6, मुसहरी भरना टोला आई थीं। कुछ देर बाद टोला के अरुण ऋषिदेव, कुशो ऋषिदेव, चंदर ऋषिदेव, शनिचरी देवी, रंजू देवी, इंदुल देवी और माला देवी ने मिलकर प्रमिला देवी को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि सोनवर्षा वार्ड 5 निवासी कुशो ऋषिदेव और उनकी पत्नी रंजू देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.