एटा, नवम्बर 18 -- 14 वर्ष पहले हुए प्रेम विवाह के बाद पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को रात्रि में ही फूंक दिया। दो दिन बाद जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पति सहित छह नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पति सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर जले हुए शव के अवशेष भी बरामद किए। थाना रिजोर के गांव नगला जवाहर निवासी राजेश प्रताप सिंह वर्तमान में मोहल्ला प्रेमनगर कोतवाली नगर में रहते हैं। वर्ष 2009 में सीपीएमटी (नीट) की पढ़ाई करने के लिए कानपुर गए थे। वहीं पर कानपुर नगर थाना नौबस्ता मोहल्ला बसंत बिहार निवासी प्रगति मिश्रा पुत्री रामकुमार मिश्रा से मुलाकात की हुई। वर्ष 2011 में राजेश प्रताप सिंह और प्रगति मिश्रा ने आपस में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों कानपुर में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.