संवाददाता, अक्टूबर 12 -- उत्तर प्रदेश के झांसी में एक महिला की उसके प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। महिला का पति जेल में है। उसकी मासूम बेटी, लाश के पास रोती-बिलखती मिली। उसकी आवाजें सुनकर जुटे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना, झांसी के नबाबाद थाना क्षेत्र में चित्रा चौराहा सबका मालिक एक है आस्ताने के सामने पुल के नीचे की है। महिला, खानाबदोशों जैसी जिंदगी जी रही थी। घटना के बाद से उसका प्रेमी फरार है। आशंका जताई जा रही है कि नशे में झगड़े के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मारी गई महिला रूबी के पति को कुछ समय पहले जेल हो गई थी। वह अपनी बेटी और एक दोस्त युवक मेरिक के साथ रहती थी और वह कबाड़ बीनक...