सहारनपुर, फरवरी 19 -- महानगर के खलासी लाइन में एक अजीब मामला सामने आया है। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि महिला की हत्या कर शव को घर में दबा दिया गया है। पुलिस ने घर में खुदाई कराई तो पिल्ले के शव मिलने पर राहत की सांस ली। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के खलासी लाइन में बिहारीलाल का अहाता निवासी विक्की की पत्नी कुसुम करीब दो महीने से लापता है। उसकी कोतवाली सदर बाजार में गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस लगातार तलाश में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कुछ सीसीटीवी में महिला बस स्टैंड से गाड़ी में बैठती नजर आई। इसलिए कुछ दिन पहले पुलिस हरिद्वार पहुंची थी, लेकिन वहां भी कोई सफलता नहीं मिली। कॉलोनी के लोग शिकायत कर रहे थे कि कुछ दिनों से बदबू आ रही है। आरोप लगाया कि महिला को मारकर दबा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बिहारीलाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.