बाराबंकी, जून 15 -- रामसनेहीघाट। क्षेत्र के ठठेरहा गांव के पास शनिवार को जंगल में मिली 35 वर्षीय महिला की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटीमार्टम इंजरी (मृत्यु से पूर्व चोट) की पुष्टि के बाद पुलिस ने महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी। शनिवार को ठठेरहा गांव के बाहर घने जंगल में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। मृतका की पहचान असन्दरा थाना क्षेत्र के देवडहरा मजरे कंधवापुर निवासी शांति पत्नी सतीश के रूप में हुई थी। मृतका के ससुर ने बताया कि शांति के मायके में भाई न होने के कारण वह अधिकतर समय अपने मायके कुंवरपुर में ही बिताया करती थी। गुरुवार को वह दवा लेने घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। दो दिन बाद शनिवार को उसका शव जंगल में बरामद हुआ था। घटनास्थल के हालातों और ग्रामीणों के अनुसार शव के आसपास स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.