बुलंदशहर, दिसम्बर 16 -- एक महिला की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लखनऊ के शातिर ने उससे 7.94 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को चिकित्सक बताते हुए लखनऊ में अच्छे पद पर तैनाती होने की बात कही थी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकारपुर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता महिला ने एसएसपी के आदेश पर थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया है कि बीते करीब चार साल से उसका अपने ससुरालीजनों से विवाद चल रहा है, जिसके चलते वह अपने मायके में रह रही है। बीते साल अप्रैल माह में लखनऊ में नर्सिंग के एक कोर्स के लिए परीक्षा दी थी, जहां खुद को डाक्टर राजन बताने वाले व्यक्ति ने कई छात्र-छात्राओं के नंबर ले लिए और एक व्हाट्सएप ग्रुप बना लिया। इसके बाद आरोपी द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में ...