बिजनौर, मार्च 21 -- देहरादून में तबीयत बिगड़ने के बाद एक महिला की मौत हो गई, लेकिन जब उसका शव ताजपुर लाया गया तो मायके पक्ष ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। ताजपुर निवासी अरविंद कुमार उर्फ डिग्गी, पुत्र सगुआ सिंह, की शादी 15 साल पहले हंसुपुरा निवासी हरपाल सिंह की पुत्री अनुराधा से हुई थी। अरविंद अपने परिवार के साथ देहरादून में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। दो दिन पहले अनुराधा की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद अरविंद ने उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी का शव लेकर अरविंद ताजपुर पहुंचा, तो मायके पक्ष ने इस मौत को संदेहास्पद बताते हुए अरविंद पर आरोप लगाए और नूरपुर थाने को सूचना दे दी। थाना प्रभारी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.