संभल, जून 28 -- थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव की रहने वाली महिला रिंकी कुमारी (26) की उपचार के दौरान दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल पर उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के मोहम्मदगंज गोबरा गांव निवासी महीपाल सिंह ने अपनी पुत्री रिंकी की शादी छह वर्ष पूर्व अजीजपुर गांव के धर्मवीर सिंह के साथ की थी। पिता का आरोप है कि 24 जून को रिंकी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राहत न मिलने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। उपचार के दौरान 27 जून की शाम लगभग 5 बजे महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम दिल्ली सफदरजं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.