बहराइच, अक्टूबर 10 -- बहराइच, संवाददाता। एक युवती की गुरूवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती की शादी दो वर्ष पूर्व उसी के गांव के युवक के साथ हुई थी। मायके वालों को इसकी भनक लगी। उन्होंने तत्काल थाने में सूचना दी। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव कब्जे में लेकर शुक्रवार दोपहर में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रानीपुर थाने के ऐलिहा के मजरे बहुटा गांव निवासी सरोज सिंह (25) पत्नी ननके सिंह की गुरूवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सरोज सिंह की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व बहुटा गांव निवासी ननके सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजनो की ओर से दहेज की मांग को लेकर सरोज पर अत्याचार किए जाने की बात सामने आई है। मृतका के भाई बदलू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.