मुजफ्फरपुर, नवम्बर 16 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के मछही गांव में रविवार को महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका अनिल महतो की पत्नी प्रमिला देवी (35) थी। आनन-फानन में ससुरालवालों ने शव को जला दिया। मामले को लेकर पीयर थाने के सिमरा निवासी प्रमिला के पिता रामशुकुल महतो ने सकरा थाना में आवेदन दिया है। इसमें दामाद, बीरेंद्र महतो, सुनील महतो को नामजद किया है। उन्होंने धारदार हथियार से पुत्री की गला काटकर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब 15 साल पहले अनिल महतो से पुत्री की शादी कराई थी। इस दौरान चार बच्चे हुए। ससुरालवाले उसे हमेशा प्रताड़ित करते रहते थे। रविवार की सुबह रिश्तेदारों से जानकारी मिली कि पुत्री की हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद शव को जला दिया गया। सकरा थानेदार सुखबिंदर कुमार ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.