सुपौल, मई 27 -- चौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रसलपुर धुरिया पंचायत स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज निवासी महिला की संदिग्ध मौत मामले में केस दर्ज करने के लिए पुलिस आवेदन मिलने का इंतजार कर रही है। रविवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत हो गई थी। महिला के गले पर फंदे का निशान पाया गया है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। मालूम हो कि आलमनगर बाजार निवासी कांति यादव की पुत्री मृतका ममता देवी की शादी करीब डेढ़ साल पहले चौसा थाना क्षेत्र के धुरिया कलासन पॉलिटेक्निक कॉलेच चौक निवासी कैलाश यादव के पुत्र सावन यादव के साथ हुई थी। रविवार की देर शाम घर में ममता देवी की मौत हो गयी। मृतक की माता रीता देवी ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गले में फंदा लगा कर उसकी बेटी की हत्या कर ...