मैनपुरी, जनवरी 11 -- थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। महिला का शव गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में खड़े पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि मृतका के बच्चों को घर के अंदर बंद किया गया और बाहर से ताला लगा दिया गया था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। ग्राम मानपुर निवासी 32 वर्षीय रेखा पत्नी राजवीर सिंह का शव ग्राम मानपुर से एक किमी दूर खेत में जामुन के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। सुबह नौ बजे के लगभग जानकारी हुई तो परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर करहल थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। परिजनों से जानकारी जुटाने के बाद शव कब्जे में लेकर प...