मुंगेर, मार्च 6 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को हवेली खड़गपुर के पश्चिम अजीमगंज स्थित विनोद कुमार के निजी क्लीनिक में इलाज के बाद गंभीर हालत रेफर किए गए एक महिला मरीज की मौत से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने क्लीनिक के बाहर जमकर हंगामा किया। संचालक क्लीनिक में ताला जड़कर फरार हो गया। मृतक महिला बाथ थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव के श्याम यादव की पत्नी प्रियंका कुमारी थी। जानकारी के अनुसार रतनी गांव निवासी देवेंद्र यादव की पुत्री की शादी सुल्तानगंज के बाथ थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में श्याम यादव से एक वर्ष पूर्व हुआ था। प्रियंका का प्रसव असरगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया था। प्रसव के बाद चिकित्सकों ने प्रियंका में रक्त की कमी बताया था। जिसके बाद पिता ने प्रियंका को छह दिन पूर्व विनोद कुमार के निजी क्लीनिक में भर...