बरेली, जनवरी 21 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। किला के खन्नू मोहल्ला में महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका के भाई ने ससुरालवालों पर बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। प्रेम नगर के सुर्खा बानखाना निवासी मोहसिन खान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बहन शहनाज की शादी आठ साल पहले किला के खन्नू मोहल्ला निवासी माजिद नवाज से हुई थी। आरोप है शादी के कुछ समय बाद से ही पति माजिद नवाज, जेठ वारिस खान और जेठानी शिवा उसे प्रताड़ित करने लगे थे। उसकी बहन अक्सर फोन पर ससुराल वालों के प्रताड़ित करने की घटनाएं बताती थी। बीते 14 जनवरी को जेठानी शिवा का फोन आया कि शहनाज की तबीयत खराब है। वह लोग पहुंचे और उसे अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने शहनाज को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। किल...