औरंगाबाद, फरवरी 19 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र के सोनी गांव में 24 वर्षीया विवाहिता पिंकी कुमारी की मौत के मामले में मृतका के मायके वालों ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के भाई एवं अरवल जिले के शहर तेलपा थाना क्षेत्र के बसन बिगहा निवासी विवेक कुमार द्वारा पुलिस के समक्ष दिए गए बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उनकी बहन की शादी लगभग 2022 में सोनी गांव निवासी मुकेश कुमार के साथ हुई थी। मृतका की एक डेढ़ साल की बच्ची भी है। पति मुकेश कुमार समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी में कहा गया है कि शादी के कुछ ही महीना बाद ससुराल पक्ष के लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.