शाहजहांपुर, जनवरी 3 -- फ्यूचर अस्पताल में डिलीवरी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले में पुलिस ने डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पीड़ित पति की तहरीर पर की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अस्पताल को सील कराने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। ग्राम टांडा पर्वतपुर निवासी रामकिशन की 28 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी को 30 दिसंबर को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन कांट नगर स्थित फ्यूचर अस्पताल ले गए थे। आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर ने ऑपरेशन से डिलीवरी कराने का भरोसा दिलाया। इलाज के नाम पर परिजनों से 40 हजार रुपये और ब्लड चढ़ाने के लिए 8,500 रुपये जमा कराए गए। ऑपरेशन के बाद लक्ष्मी ने बेटी को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। आरोप है कि इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने इलाज से हाथ खड़े क...