गिरडीह, मई 17 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के सिकरुडीह गांव की 34 वर्षीय महिला कौशल्या देवी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने दो महिला आरोपियों क्रमशः बेचनी देवी व पूनम देवी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को गिरिडीह जेल भेज दिया है। गिरफ्तार हुई दोनों आरोपी महिलाएं कौशल्या देवी की की गोतनी बताई जा रही है। थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने शुक्रवार को उक्त जानकारी दी। इस संबंध में बता दें कि 21 अप्रैल को सिकरुडीह गांव निवासी अशोक पंडित की पत्नी कौशल्या देवी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी। मृतका का शव उसके घर के कमरे से बरामद किया गया था। मामले में मृतका कौशल्या के पिता तिसरी थाना क्षेत्र के नैयाडीह गांव निवासी द्वारा देवरी थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। जिसमें मृतका के पति अशोक पंडित, गोतनी बेचनी देवी...