लखीमपुरखीरी, जनवरी 21 -- थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला की मौत हो गई। इसकी खबर पाकर मजदूरी को दिल्ली गए पति ने घर पहुंचकर पत्नी के गैर समुदाय के प्रेमी पर गर्भपात कराने की दवा देने की वजह से मौत का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव के गांव पहुंचने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा काटा। गुस्साए लोगों ने आरोपी की टेलरिंग की दुकान में भी तोड़फोड़ की। पुलिस के दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद लोग शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। गांव निवासी 36 वर्षीया महिला की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका पति दिल्ली में मजदूरी करने गया था। इसकी जानकारी मिलने पर वहां से लौटे पति ने संदेह के आधार सिंगाही थाने में तहरीर देक...