पूर्णिया, दिसम्बर 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। महिला की मौत पर खजांची थाना के लाइन बाजार स्थित धर्मशाला के समीप एक निजी क्लिनिक में परिजनों ने जमकर बवाल किया। इस दौरान डॉक्टर एवं अन्य कर्मी क्लिनिक छोड़ वहां से निकल गए। सूचना पर पहुंची सहायक खजांची थाना की पुलिस ने समझा- बुझाकर शांत कराया। मृतका की पहचान डगरूआ थाना के सिंघिया गांव निवासी 28 वर्षीय खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। उसके तीन छोटे- छोटे बच्चे हैं। मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी के सीने में दर्द की शिकायत थी। जिसे उक्त क्लिनिक में भर्ती कराया गया। उनका आरोप था कि डॉक्टर ने इलाज में खानापूर्ति की एवं क्लिनिक के कंपाउन्डर के भरोसे इलाज छोड़ दिया। महिला को स्लाइन चढ़ाने के कुछ घंटे बाद क्लिनिक के दूसरे स्टाफ ने उसकी नाजुक हालत का हवाला देर उसे रेफर कर दिया एवं बरगला ...