आगरा, जुलाई 19 -- सहावर क्षेत्र के नगला ऊसर गांव की एक महिला की सैफई मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष के लोग मृतका का शव ससुराल सहावर क्षेत्र में छोड़कर चले गए। ससुराल पक्ष की जानकारी पर पहुंची सहावर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक 24 वर्षीय प्रियंका पत्नी ओमकार निवासी ऊसर नगला थाना सहावर क्षय रोग से पीड़ित थी। पांच माह पूर्व उसे मथुरा में उपचार दिलाया गया था। करीब तीन माह पूर्व प्रियंका को उसके पिता सुशील पाल निवासी पीपर गांव थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद अपने घर ले गए थे। गत बुधवार की सुबह छह बजे प्रियंका की सेफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद मायके पक्ष के लोग शव लेकर लौट आए। मृतका के पति ने आरोप लगाया कि उन्हें जानकारी हुई तो वह मृतका के मायके गए, जहां उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.