वाराणसी, जून 16 -- मिर्जामुराद, संवाद। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में रविवार सुबह कमरे में 42 वर्षीय दलित महिला अनीता देवी का शव चारपाई पर मिला। चारपाई से आधी लाश लटकी हुई थी, कपड़े अस्तव्यस्त थे। लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। नि:संतान महिला के पति गंगाराम का भी निधन एक साल पहले हो चुका है। अनीता के साथ उसका भांजा भी रहता है। सुबह भांजे ने देखा कि अनीता मृत पड़ी थी। सूचना मिलते ही ग्रामीण भी जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। मौके से साक्ष्य जुटाए गए। जिस जगह पर महिला की लाश मिली, वहां उसकी चूड़ियां टूटी मिली। मुंह से खून निकल रहा था। मौके पर देसी शराब के तीन खाली पाउच मिले। अनीता भी शराब पीने की आदी थी। आशंका है कि रात में कोई और भी उसके साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.