बोकारो, नवम्बर 11 -- नावाडीह, प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड के आहरडीह पंचायत अंतर्गत गोबरगढ़ा गांव निवासी प्रेमचंद महतो की पत्नी उर्मिला देवी का सोमवार की अहले सुबह निधन हो गया। कैंसर से पीड़ित महिला का इलाज पिछले कई महीने से चल रहा था। सूचना मिलते ही झामुमो के केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो ऊर्फ राजू सहित प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष गणेश महतो ऊर्फ पारो, विधायक प्रतिनिधि गणेश महतो, आहरडीह मुखिया गायत्री देवी, नावाडीह पंसस निर्मल महतो, बिरनी पंसस गीता देवी, पूर्व मुखिया रणविजय सिंह, भाजपा नेता निर्मल महतो, झामुमो नेता सोनाराम हेम्ब्रम, तापेश्वर महतो, बासुदेव महतो, बालेश्वर महतो व जयलाल महतो सहित अनेक लोग पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...