जमशेदपुर, नवम्बर 5 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेल पुलिस ने महिला यात्री की मोबाइल और रुपये चोरी के आरोप में गिरफ्तार मानगो के मो. शाहिद को पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया। चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम ने मंगलवार दोपहर मो. शाहिद को टाटानगर स्टेशन से चोरी की मोबाइल और 10,900 रुपये के साथ गिरफ्तार कर रेल पुलिस के सुपुर्द किया था। बताया जाता है कि बीते रात वेटिंग हॉल में बैठी महिला यात्री की मोबाइल और रुपये चोरी हुई थी। आरोपी को स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज से पहचान के बाद पकड़ा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.