फिरोजाबाद, नवम्बर 4 -- फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक महिला की संदिग्ध हालातों में फांसी लगने से मौत हो गई। मायका पक्ष ने उसके पति पर फांसी का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। पानी गांव निवासी हुसैन मोहम्मद की पुत्री 32 वर्षीय कोशिया की शादी थाना पचोखरा के गांव गढी निर्भय निवासी साहिल के साथ हुई थी। मायका पक्ष का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर साहिल अक्सर कोशिया के साथ मारपीट करता था। कई बार पंचायत कर मामले को रफा दफा कराया। कोशिया तीन दिन पूर्व अपने मायके पानी गांव आई थी। उसके चचेरे भाई ने बताया सोमवार दोपहर में साहिल भी आ गया। उस समय कोशिया की मां बैंक से पैसे निकालने के लिए गई थी। आरोप है तभी मौका पाकर साहिल ने कोशिया के साथ मारपीट कर उसे फांसी पर लटका कर फरार हो गया।...