फिरोजाबाद, मई 12 -- थाना दक्षिण क्षेत्र में एक महिला की फांसी पर लटकने से मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। देवनगर निवासी सजनेश 40 पत्नी रिंकू यादव की रविवार की रात फांसी पर लटकने से मौत हो गई। उसे फंदे पर लटका देख परिवार के लोग घबरा गए। चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोग भी वहां पर आ गए। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतरवाया। फंदे पर लटकने से उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। उसके तीन बच्चे हैं। बेटा डेढ़ महीने से अपनी रिश्तेदारी में रह रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.