हाजीपुर, मार्च 18 -- बाढ़/हाजीपुर। सं.सू. बाढ़ के दयाचक नयाटोला मोहल्ले में रुपए के लिए पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। मौत के लिए पत्नी समेत तीन को लिखा जिम्मेदार। सुजीत ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी शादी वैशाली के जुड़ावनपुर गांव निवासी नीतू कुमारी के साथ हुई थी। उसके पिता टोकरी में भुजा लेकर घूम घूम कर बेचते थे। इसके कारण घर का खर्च सही तरीके से नहीं चल पा रहा था। खर्च देने के बाद भी पत्नी रुपए नहीं देने का आरोप लगाकर परेशान करती थी। ससुराल वाले दहेज का झूठा केस करने की लगातार धमकी भी देते थे। मौत के पहले लिखे गए सुसाइड नोट में सुजीत ने घटना के लिए अपनी पत्नी नीतू देवी, सास और साला को जिम्मेदार करार दिया है। पत्नी से विवाद के बाद परेशान था युवक सुजीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.