काशीपुर, अगस्त 9 -- फॉलोअप - महिला की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज बाजपुर, संवाददाता। सोशल मीडिया में टिप्पणी से नाराज सात युवकों पर एक महिला से गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। टांडा अमीचंद निवासी तरनजीत कौर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार की देर शाम उन्होंने जन चेतना के कार्य को लेकर बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में किसी चीज को लेकर कमेंट कर रही थी। आरोप है कि इससे नाराज होकर गाव के जसविंदर सिंह की शह पर गुरमीत सिंह, लखविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, अमन, मलकीत सिंह, कुलदीप सिंह ने उसको धमकाया और उसके पति को मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर सातों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...