एटा, जून 9 -- महिला की तलाश में बिहार के कैमूर जिले की पुलिस ने जैथरा में दबिश देकर बरामद कर लिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है। युवक का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि कैमूर थाना में महिला की गुमशुदी दर्ज थी और पुलिस महिला को लगातार तलाश कर रही थी। सोमवार को जिला बिहार के थाना कैमूर की पुलिस जैथरा थाना पहुंची और थाना पुलिस को जानकारी देने के बाद मोहल्ला सूर्यनगर में दबिश दी। महिला को बरामद कर थाने ले आए। बताया जा रहा है कि कैमूर के एक गांव निवासी महिला की शादी 12 साल पहले सोनभद्र में हुई थी दोनों से दो बच्चें भी है। महिला का भाई दिल्ली में काम करता है। भाई के पास महिला का आना-जाना रहता था। महिला के भाई के साथ थाना जैथरा मोहल्ला सूर्यनगर निवासी ईलू भी काम करता है। इसी दौरान महिला, ईलू की आपस में जान-पहचान हो गई। महिला बिहार में ...