सहारनपुर, जनवरी 25 -- बेहट। थाना क्षेत्र के ग्राम मानकपुर में एक बेबस महिला की जमीन पर जबरन कब्जा करने और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट व जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम पानसर निवासी ओमवती पत्नी स्व मांगेराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी कृषि भूमि मानकपुर में स्थित है, जिस पर वह और उनके पुत्र लंबे समय से काबिज हैं। पीड़ित न अनुसार, भूमि को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जिस पर हल्का लेखपाल द्वारा पैमाइश कर सीमांकन करते हुए खंभे लगवाए गए थे। आरोप है कि बीते वर्ष 8 दिसंबर को अशरफ, शराफत, इसरार और मुशर्रफ पुत्रगण अकबर निवासी ग्राम भोजेवाला ने एकराय होकर लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने पैमाइश के खंभे उखाड़ दिए और ट्रैक्टर से ज...