नोएडा, सितम्बर 19 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-11 के एल ब्लॉक में शुक्रवार सुबह महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास करने वाले बाइक सवार दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ लिया। उन्होंने रस्सी से बांधकर बदमाशों की पिटाई की और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक गुरुग्राम स्थित आईटी कंपनी में काम करने वाले पारस सक्सेना और उनकी पत्नी प्रियंका सुबह करीब सात बजे अपने बेटे को स्कूल बस तक छोड़ने आए थे। सेक्टर-11 के एल ब्लॉक की मार्केट के पास पीछे की तरफ बाइक पर दो लोग आए। दोनों प्रियंका की चेन छीनने का प्रयास करने लगे। पति पारस ने इसका विरोध किया। छीना झपटी हुई और बाइक सवार दोनों बदमाश गिर गए। पारस ने बदमाशों को पकड़ लिया। दोनों बदमाश हाथ छुड़ाकर भागने लगे। पारस के शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए। भागते हुए बदमाश पी ब्लॉक की तरफ ब...