सहारनपुर, मार्च 24 -- सहारनपुर बलियाखेड़ी ब्लॉक की आदर्श ग्राम पंचायत थरौली में महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए रविवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भावस्था देखभाल, माहवारी स्वास्थ्य और किशोरियों के समग्र स्वास्थ्य पर जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में महिला स्वास्थ्य विशेषज्ञों, आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और स्थानीय महिलाओं तथा किशोरियों को माहवारी स्वच्छता, पोषण, प्रसव पूर्व और प्रसवोत्तर देखभाल के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी भ्रांतियों पर शिक्षित किया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को पोषण और देखभाल पर प्रशिक्षण दिया गया और सेनेटरी नैपकिन के अलावा आवश्यक देखभाल किट का वितरण भी किया गया। बीएसवीएल एवं मॉडल गांव की इस पहल को ग्रामीणों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने सराहा। ग्राम प्रधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.