आरा, मार्च 5 -- -गड़हनी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर बधार में झाड़ी से मिला शव -शव की हालत देख पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों ने भेजा पटना आरा/गड़हनी। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर बधार स्थित झाड़ी से सोमवार की रात एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया गया है। शव पूरी तरह नग्न हालत में था। महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि शव के सड़े-गले होने के कारण महिला की पहचान नहीं हो सकी है। उम्र का भी अनुमान नहीं लग पा रहा है। इधर, महिला का सड़ा-गला और नग्न शव मिलने से सनसनी मच गयी।‌ सूचना मिलने पर गड़हनी थानाध्यक्ष रणवीर कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और छानबीन की। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। इधर, शव की हालत देखते हुए डाक्टरों की ओर से उसे पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस का मान...