पाकुड़, सितम्बर 7 -- पाकुड़िया। थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव तालडीह से ब्राह्मणी नदी के पास एक खेत से शनिवार को पुलिस ने 35 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलने के साथ ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को देखने से प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि धारदार हथियार से महिला की हत्या कर शव को यहां फेका गया है। महिला के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान देखे गए हैं। साथ महिला काले रंग की नाईटी पहनी हुई थी जो कई जगह से फटा हुआ पाया गया। इससे लोगों में आशंका है कि संभवत: दुष्कर्म के बाद इसकी हत्या कर दी गयी है। बहरहाल यह पुलिसिया जांच व पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.